Umaria: बीच बाजार एक्टिवा की डिक्की तोड़ बदमाशों ने उड़ाए वृद्ध के 5 लाख रूपए ,पुलिस सतर्क

उमरिया(विक्की दहिया)। बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने बिरासिनी मंदिर के समीप बीच बाजार एक वृद्ध की स्कूटर में रखे 5 लाख रूपए पार कर दिए। बदमाशों ने स्कूटर की डिक्की तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने पर दस हजार रूपए देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : देश में आईटी का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त वारदात आज दोपहर पाली थानान्तर्गत बिरासिनी मंदिर के समीप हुई। मुडुलुआ टोला ,वार्ड 5 निवासी 60 वर्षीय पुरुषोत्तम पिता रामकुमार कोल उक्त राशि एसबीआई SBI Branch से निकालकर अपने घर जा रहे थे। रकम उन्होंने अपनी एक्टिवा Activa की डिक्की में रखी थी।

मौका पाकर डिक्की का ताला तोड़ा
रास्ते में मंदिर के समीप स्कूटर खड़ी कर वह बाजार में कुछ सामान लेने गए। इसी बीच दो अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर डिक्की का ताला तोड़ा व रकम लेकर फरार हो गए। लेकिन शातिराना अंदाज में की गई उनकी यह कारगुजारी वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बावजूद इसके जिला पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बदमाशों का सुराग देने वाले को दस हजार रूपए इनाम देने की बात कही है।
रैकी किये जाने के आसार
दिनदहाड़े (Broad day light)बीच बाजार हुई इस वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। सभी चौराहों पर नाके बंदी कर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा (District Superintendent of Police Pramod Kumar)भी घटना स्थल पहुंचकर पुलिस कर्मियों को ज़रूरी निर्देश भी दिए ।बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है,उसे देखते हुए माना जा रहा है कि घटना से पहले उन्होंने फरियादी की रैकी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *