उमरिया:वार्ड कांग्रेस कमेटी गठन को लेकर चंदिया में बैठक संपन्न

राकेश नामदेव,चंदिया।

नगर पंचायत चंदिया में वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल की अध्यक्षता में नगर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रत्येक वार्ड में सक्रिय, समर्पित और जनसरोकारों से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति बनी।

जिला अध्यक्ष इंजी. विजय कोल ने कहा कि वार्ड कांग्रेस कमेटी संगठन की रीढ़ होती है और आगामी चुनावों व जनआंदोलनों में इसकी भूमिका निर्णायक रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये भी रहे मौजूद
बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिमत रहे।

शीघ्र ही वार्ड स्तर पर कमेटियों की घोषणा कर सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्य शुरू किया जाएगा।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न 

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष श्री मिथलेश राय , जिला निर्वाचन प्रभारी एड शिशुपाल यादव, मुकेश तिवारी संजय अग्रवाल, गजेन्द्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, वंशरूप शर्मा, मुख्तियार खान, इशरत खान, अजय सिंह, इरशाद, धर्मेंद्र गिरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम प्रताप सिंह, विनय ठाकुर, अमृत कोल पार्षद, नरेश कोल, सुधीर श्रीवास्तव, सत्यदेव शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

See also  ED रेड के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के पद छोड़ने की पेशकश,फिर दी सफाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *