अनूपपुर(MP): कोतमा में 4 मंजिला लॉज ढही, कई जिंदगियां अब भी दबे होने की आशंका

अनूपपुर/
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक जमींदोज हो गई, जिससे मलबे के नीचे कई मजदूरों और लोगों के दबे होने की आशंका है।

छा गया धूल का गुबार 

यह हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ, जब आसपास रोजमर्रा की चहल-पहल थी। इमारत के गिरते ही धूल का गुबार छा गया और चीख-पुकार मच गई।

हादसे की चपेट में आसपास की कई दुकानें भी आ गईं, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

100 से ज्यादा जवान रेस्क्यू में जुटे

रेस्क्यू टीम ने अब तक मलबे से 1 शव निकाल लिए हैं, जबकि कई लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर करीब 100 से ज्यादा जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोती उर रहमान खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 3-4 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।

See also  मप्र भाजपा : 47वें स्थापना दिवस पर संगठन विस्तार का बिगुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *