24 किमी दूर उड़ती चिड़िया के पंख गिनने वाला दुनिया का सबसे बड़ा कैमरा

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे बड़े कैमरा को पेश कर दिया गया है। इसकी खासियत इतनी ही नहीं है कि यह केवल दुनिया का सबसे बड़ा कैमरा है। दरअसल इससे 24 किमी दूर करीब 1.68 इंच वाली चीजों को बिल्कुल साफ देख पाएंगे। मतलब अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आप दिल्ली एनसीआर की किसी भी लोकेशन को बिना इंटरनेट और मोबाइल फोन के बिल्कुल साफ देख सकते हैं। साथ ही 24 किमी दूर उड़ती चिड़िया के पंख गिन पाएंगे।

कैमरे में क्या होगा खास?
    दुनिया का सबसे बड़ा कैमरा 3200MP का है। इस कैमरे का साइज करीब एक एसयूवी के आकार का है।
    3200MP वाले कैमरे को अमेरिका के कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित एक लैबोरेटरी में किया जा रहा है।
    3200MP वाले कैमरे को चिली की रुबिन ऑब्‍जर्वेट्री में लगाया जाएगा।
    ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 3200MP वाले दुनिया के सबसे बड़ा कैमरा साल 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा।
    3200 मेगापिक्सल वाले कैमरे का व्यास एक औसत 5 फीट वाले आदमी से ज्‍यादा है।

क्या होगा फायदा?
3200MP वाले कैमरे से रात में चांद और तारों की सैर की जा सकेगी। मतलब चांद और तारों की सतह पर की डिटेल सीधे धरती से हासिल की जा सकेगी, जिसके लिए अभी तक रॉकेट भेजना पड़ता था। मतलब बिना रॉकेट भेजकर चांद की सतह पर होने वाली हलचल की जानकारी हासिल कर पाएंगे।
इस कैमरे से सबसे बड़ी रुबिन ऑब्‍जर्वेट्री खगोलीय फिल्म बनाई जाएगी। कैमरे से डार्क मैटर और डार्क एनर्जी के रहस्य से बात की जा सकेगी।

कैमरे का साइज
    3200MP वाला LSST कैमरा मौजूदा वक्त का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा है। इसके डायमेंशन की बात की जाए, तो कैमरा 5.5/9.8 फीट में आएगा। इस कैमरे का वजन करीब 2800 किलोग्राम है।
    कैमरे में 189 CCD सेंसर लगाए गए हैं। इस तरह कुल 3200MP का इमेज बनता है। बता दें कि हर एक CCD में एक iPhone के ज्‍यादा पिक्‍सल दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *