नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी, राजस्थान की तनिष्का ने किया टॉप

नई दिल्ली
NEET UG Result 2022 Declared: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2022 के लिए रिजल्ट आज 7 सितंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। बता दें कि नीट परीक्षा 17 जुलाई 2022 को देशभर में आयोजित की गई है। जिसके बाद से ही परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार नीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे। जो अब समाप्त हो चुका है।

छात्रों को बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने अब सभी उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर डायरेक्ट लिंक और फिर नीचे आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स को देख सकते हैं।

NEET 2022 रिजल्ट लिंक यहां चेक करें- NEET UG Result 2022 Direct Link LIVE: Check here

पहले ही जारी हो चुकी है प्रोविजनल आंसर की:

NEET 2022 आंसर की 31 अगस्त, 2022 को जारी कर दी गई है। जिसके बाद उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने के लिए 2 सितंबर तक का समय दिया गया था। अब एनटीए ने उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों के आधार पर नीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।
इस साल नीट UG की परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं।  

नीट यूजी टॉपर्स की लिस्‍ट इस प्रकार है

रैंक 1 – राजस्थान से तनिष्का
रैंक 2 – दिल्ली से वत्स आशीष बत्रा
रैंक 3- कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले
रैंक 4- रुचा पावाशे – कर्नाटक
रैंक 5– एराबेली सिद्धार्थ राव – तेलंगाना

– पहली चार रैंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स के 99.99  परसेंटाइल (715 मार्क्स) हैं। इनके बीच रैंक का निर्धारण टाइ ब्रेकिंग फॉर्मूले से हुआ।

– परीक्षा पास करने वाले 9,93,069 स्टूडेंट्स में से 2,82,184 अनारक्षित वर्ग के हैं। 447753 ओबीसी, 131767 एससी, 47295 एसटी और 84070 EWS कैटेगरी के हैं। 2,717 उम्मीदवार दिव्यांग वर्ग से हैं।

– क्वालिफाइंग मार्क्स में आई कमी
इस वर्ष क्वालिफाइंग मार्क्स में कमी आई है। पिछले वर्ष अनारक्षित वर्ग के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स की रेंज 720 – 138 मार्क्स थी जो इस वर्ष घटकर 715-117 हो गई है। इसी तरह अन्य वर्गों के क्वालिफाइंग मार्क्स रेंज में भी कमी आई है।  

NEET 2022 Result website neet.nta.nic.in Link – NEET Result on neet.nta.nic.in

How to Check NEET Result 2022: ऐसे चेक करें नीट का रिजल्ट

  •     नीट परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है-
  •     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।  
  •     अब होमपेज पर  ‘NEET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  •     आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  •     स्क्रीन पर NEET यूजी परीक्षा 202 का रिजल्ट दिखाई देगा।
  •     इसे डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *