अस्थायी कर्मियों को पक्का करें सभी राज्य, गेस्ट शिक्षकों को स्थायी करना चाहते हैं केजरीवाल

नई दिल्ली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8736 स्कूल शिक्षकों को स्थायी करने के लिए पंजाब सरकार की शनिवार को सराहना की। साथ ही सभी राज्य सरकारों से ऐसा कदम उठाने का आग्रह किया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने के लिए विधानसभा में एक विधेयक पेश किया था, लेकिन केंद्र ने इसे मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सरकारी नौकरियों में कटौती की जा रही है और अधिक अस्थायी कर्मचारियों को काम पर रखा जा रहा है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8,736 शिक्षकों की सेवाओं को स्थायी किया है। यह कदम दूसरों के लिए भी एक उदाहरण बनेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली में अतिथि और स्थायी शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा में क्रांति लाई गई है। केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी राज्य सरकारों से उनके अस्थायी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का आग्रह करता हूं।

गेस्ट शिक्षकों को स्थायी करना चाहते हैं केजरीवाल ने कहा कि जो कर्मचारी ठेके पर रखे जाते हैं, ये कच्चे कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी पदानुक्रम के मामले में सबसे नीचे आते हैं और सबसे गरीब होते हैं। इन कर्मचारियों का बेइंतहां शोषण किया जाता है। उस शोषण को अब खत्म करने का समय आ गया है। पंजाब से यह जो हवा निकली है, वो पूरे देश में फैलेगी। हम दिल्ली में भी करना चाहते थे। दिल्ली में गेस्ट टीचर को पक्का करने के लिए हम विधानसभा में बिल भी लाए, लेकिन केंद्र सरकार ने उस बिल को मंजूरी नहीं दी। जैसा कि सभी जानते हैं कि दिल्ली आधा राज्य है। बहुत सारी शक्तियां हमारे पास नहीं हैं। हम चाह कर भी गेस्ट शिक्षकों को पक्का नहीं कर पाए, लेकिन जो पंजाब से चिंगारी निकली है कि सरकारी नौकरी पर पक्के कर्मचारी ही होने चाहिए, यह संदेश पूरे देश में जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *