नई दिल्ली
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced 2022) का रिजल्ट (JEE Advanced Result 2022) आज यानि 11 सितंबर को जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (JEE Advanced 2022) के लिए शामिल हुए हैं, वे JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (JEE Advanced Result 2022) चेक कर सकते हैं. JEE Advanced 2022 प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeeadv.ac.in/ पर क्लिक करके भी JEE Advanced 2022 का रिजल्ट (JEE Advanced Result 2022) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट (JEE Advanced Result 2022) देख सकते हैं. इससे पहले रिस्पॉन्स शीट 1 सितंबर, 2022 को उपलब्ध कराए गए थे और प्रश्न पत्र 29 अगस्त को ऑनलाइन जारी किए गए थे. बाद में 3 सितंबर को प्रोविजिनल आंसर की जारी की गई थी.
JEE Advanced Result 2022 ऐसे करें चेक
JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर Result लिंक देखें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका JEE Advanced Result 2022 और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
JEE Advanced Result 2022 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.