प्लास्टिक सर्जरी से गालों की चर्बी हटाने का बढ़ा ट्रेंड

अमेरिका में अब चेहरे खासकर गालों की चर्बी को हटाकर सुडौल और सुंदर दिखने के लिए आम लोग भी सेलिब्रिटी की तरह प्लास्टिक सर्जरी करा रहे हैं। सौशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाहत भी इन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है।

कुछ हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के चेहरे को सुंदर नैन नक्श देने वाले न्यूयॉर्क के प्लास्टिक सर्जन डॉ एंड्रयू जाकोनो ने बताया कि चेहरे पर कुछ हिस्से उसके आकार को परिभाषित करते हैं। गाल और जबड़े के बीच के हिस्से की चर्बी से चेहरे का आकार तय होता है।

कुछ लोगों का चेहरा देवदूत की तरह
चेहरे का आकार शरीर के वजन के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होता है। यह जन्म के समय से एक ही तरह का होता है। किसी-किसी का चेहरा देवदूत की तरह होता है। गालों की हड्डियां चीकबोंस उभरी हुई होती हैं। वे इतालवी पेंटर राफेल की कृति सिस्टीन मैडोना में नीचे की ओर दो गोल चेहरे वाली परियों का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि वे गालों की चर्बी को हटाने वाली सर्जरी के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

5 साल पहले के मुकाबले 3 गुना सर्जरी हो रहीं
जाकोनो का कहना है कि यह सर्जरी कोई नई नहीं है, लेकिन इसका चलन बढ़ गया है। अब वे 5 साल पहले के मुकाबले 3 गुना ज्यादा सर्जरी कर रहे हैं। सर्जन डॉ लारा देवगन का कहना है कि यह एक गोपनीय किस्म की प्लास्टिक सर्जरी है। इसमें चेहरे से एक से दो मिलीमीटर का हल्का सा बदलाव शक्ल में चार चांद लगा देता है। अगर पहले ही गालों के इस भाग में चर्बी कम हो तो सर्जरी से यह हिस्सा और पिचक सकता है। चेहरे का एक हिस्सा लकवा ग्रस्त हो सकता है।

भारत में प्लास्टिक सर्जरी 50% सस्ती, विदेश से आ रहे लोग
भारत में प्लास्टिक सर्जरी के लिए अमेरिका, अफ्रीका और खाड़ी देशों से लोग आ रहे हैं। अमेरिका, यूरोप और मध्य-पूर्व की तुलना में भारत में यह 50% सस्ती है। भारत दुनिया के लिए तेजी से कम दरों पर प्लास्टिक सर्जरी का हब बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *