Gandhi Jayanti 2022: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चरखा जानें कहां रखा रहा सुरक्षित

नई दिल्ली
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  का बरेली से करीबी नाता रहा। उन्होंने तीन बार बरेली की यात्रा की। उनका चरखा वर्षों तक उनके करीबी मित्र साहू गोपीनाथ के घर सुरक्षित रहा था।

राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी  17 अक्टूबर 1920 को पहली बार बरेली आए थे। उनके कार्यक्रम की जानकारी मिली तो प्रशासन ने धारा 144 लगा दी। इसके बाद भी कुतुबखाना मैदान के पास मोती पार्क में उनकी सभा हुई। तब वो साहू गोपीनाथ के घर भी गए थे। वो अपना चरखा साहू गोपीनाथ को स्नेह स्वरूप दे गए थे। लंबे समय तक वो चरखा सुरक्षित रहा था। बापू दोबारा नवंबर 1921 में मौलाना आजाद के साथ बरेली आए। तब जुबली पार्क में उनकी सभा हुई थी। तीसरी बार महात्मा गांधी का बरेली दौरा 13 जून 1929 को हुआ था। तब महात्मा  गांधी  उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जा रहे थे। उस समय बरेली नगर पालिका में उनका स्वागत समारोह और सभा हुई थी। उर्दू कवि नंदलाल ने उन पर कविता भी पढ़ी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *