इस मौसम में बढ़ रहे पेट के रोग, पानी उबालकर ही पिएं

बारिश के शुरुआती दिनों में और बारिश न होने के कारण पेट रोग से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सभी उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में टायफाइड, हेपेटाइटिस आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका एक कारण दूषित पानी है। इसलिए घर के अलावा बाहर का पानी बिल्कुल न पिएं। घर पर भी पानी को हमेशा उबालकर ही पीना चाहिए। इससे हम बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

पेट रोग विशेषज्ञ डा. राकेश शिवहरे का कहना है कि घर का बना हुआ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। घर के खाने में भी तला हुआ कम खाएं। हमेशा पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। खाने में सलाद और फलों को भी शामिल करना चाहिए। इसके अलावा भी यदि हम बाहर का कुछ खा रहे हैं तो ध्यान रखें कि जिस दुकान से भी हम खा रहे हैं, वहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।

देर रात खाना न खाएं

जिस पानी का उपयोग वह कर रहे हैं, वह अच्छा होना चाहिए। वहीं पेट से संबंधित कोई बीमारी हो रही है तो मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर नहीं खाना चाहिए। हमेशा विशेषज्ञों की सलाह से ही दवाई लें, ताकि जल्द ही स्वस्थ हो सकें। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खाना समय पर खाएं। क्योंकि देर रात को खाना खाने के कारण भी पेट संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *