वाशिंगटन(Janprachar.com)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump)ने सोमवार को दूसरी बार पद की शपथ ली। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे उन्होंने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल (Capital Hill) में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के साथ ही ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट (John Robbert) उन्हें शपथ दिलाई। ट्रम्प से पहले उपराष्ट्रपति (Vice President) के तौर पर जेडी वेंस ने अपने पद की शपथ ली।
शपथ लेने से पहले ट्रम्प पत्नी मेलानिया (Wife Melania) के साथ सेंट जॉन चर्च पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की।



