पीएम मोदी ने जापानी PM के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, शिंजो आबे की अंतिम संस्कार में शामिल हुए

टोक्यो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra Modi) अपने जापान दौरे के क्रम में अपने समकक्ष फुमियो किशिदा (japan pm fumio kishida) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जापान संबंधों को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि, उन्हें विश्वास है कि किशिदा के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध और गहरे होंगे बता दें कि, पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद पूर्व जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former pm Shinzo Abe) के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
 
शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार, पीएम मोदी हुए शामिल
जापान ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की तैयारी करते हुए राजधानी शहर टोक्यो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए । शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में पीएम मोदी समेत अन्य कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
 
पीएम मोदी ने फुमियो किशिदा से मुलाकात की
पीएम मोदी जापान पहुंच चुके हैं और उन्होंने इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री के साथ टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता भी की। पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे। वहीं, पीएम मोदी टोक्यो में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
 
शिंजो के राजकीय अंतिम संस्कार में विदेशी नेताओं का जमावड़ा
जापान में शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में विश्व के अधिकांश बड़े नेता शामिल हुए। इसको देखते हुए देश में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए । यहां शीर्ष स्तर के सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इस तरह की सुरक्षा टोक्यो में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के दौरान देखने को मिलता है। खबर के मुताबिक, सुरक्षा में 18 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। बता दें कि, सुरक्षा में हुई भारी चूक के कारण ही पूर्व पीएम शिंजों आबे को हमलावर ने करीब से गोली मार दी थी। जिसके कारण आबे की मौत हो गई थी।

See also  अधिकांश करदाता व्यापारियों को मिलेगा भामाशाह पुरस्कार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *