पाक ने अपनी ऑस्कर एंट्री फिल्म जाॅयलैंड पर ही लगाया प्रतिबंध

 कराची
 जाॅयलैंड फिल्म पाकिस्तान की ओर से ऑस्कर ऑफिशियल एंट्री फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर 04 नवंबर को रिलीज किया गया था। वहीं ये फिल्म 18 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली थी। फिल्म रिलीज के पहले ही पाकिस्तान ने इस फिल्म को बैन कर दिया है। जाॅयलैंड फिल्म के निर्देशक सईम सादिक हैं। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल सहित कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। साथ ही इसे विदेशों में अवार्ड भी मिले हैं। वहीं अब सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक चीजों को लेकर इस पर बैन लगाने का फैसला किया है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों को सर्टिफिकेट भी मिल चुका था।

जाॅयलैंड पर लगाया बैन

बता दें कि 17 अगस्त को सेंसर बोर्ड ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर सर्टिफिकेट दिए थे। फिल्म के कॉन्टेंट को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इसके बाद से सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। 11 नवंबर को मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर ये कहा था कि 'लिखित शिकायतें मिली थीं कि फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक चीजें हैं, जो हमारे समाज के मूल्यों और मानकों के अनुरूप नहीं है।' वहीं सलीम सादिक की निर्देशक के तौर पर यह पहली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी दकियानूसी विचारों को दिखाती है।

See also  वनडे वर्ल्ड कप में इंडिया को शुभमन गिल से करानी चाहिए ओपनिंग- युवराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *