साउथ अफ्रीका के ‘गांधी’ नेल्सन मंडेला की पार्टी को नहीं मिला बहुमत

30

साउथ अफ्रीका के ‘गांधी’ नेल्सन मंडेला की पार्टी को नहीं मिला बहुमत

इस बार साउथ अफ्रीका (South Africa Elections 2024) के चुनाव में वो हुआ, जो इस देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। रविवार को इस चुनाव के घोषित नतीजों में अफ्रीका के गांधी, रंगभेद (Racism) के खिलाफ दुनिया में आवाज़ उठाने वाले, नोबेल पुरस्कार विजेता और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela) की पार्टी अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पार्टी यानी ANC बहुमत पाने से चूक गई है। अब वहां पर गठबंधन की सरकार बनानी होगी। ये साउथ अफ्रीका ही नहीं भारत समेत पूरी दुनिया के लिए बेहद हैरान कर देने वाले परिणाम हैं। क्योंकि जिन नेल्सन मंडेला ने रंगभेद के खिलाफ आवाज़ उठाकर 30 साल पहले श्वेत अल्पसंख्यक शासन को जड़ से उखाड़ दिया था वो आज फिर उनकी पार्टी उसी रास्ते पर आकर खड़ी हो गई है।