संयुक्त राष्ट्र शांति दूत अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि

संयुक्त राष्ट्र शांति दूत अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि

भारतीय सेना ने आज संयुक्त राष्ट्र शांति दूतों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया। इस अवसर पर नई दिल्ली के राष्ट्रीय समर स्मारक पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने संयुक्त राष्ट्र, रक्षा और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।

 

आज के दिन संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के समर्पण और साहस के लिए विश्व भर में श्रद्धांजलि दी जाती है और शांति के लिए बलिदान देने वालों को सम्मानित किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में भारत महत्वपूर्ण योगदान करता है। इस मिशन के विभिन्न अभियानों के लिए भारत ने अब तक लगभग दो लाख 87 हजार सैनिक भेजे हैं। 160 सैनिकों ने मिशन के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र हर वर्ष 12 हजार से अधिक सैनिकों को प्रशिक्षित करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *