रूस ने 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराने का किया दावा

महीनों से चल रहे युद्ध के बीत रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी करते हुए दावा किया कि उसने यूक्रेन से बदला लेने के लिए किए गए हमले में उन्होंने 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है। रायटर्स के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस साल की शुरुआत में रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर क्रामटोरस्क में इमारतों पर हमला कर 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। उनके मुताबिक ये मास्को द्वारा नियंत्रित डोनेट्स्क क्षेत्र के मकीवका में एक रूसी बैरक पर घातक यूक्रेनी हमले का बदला था। इस हमले में कम से कम 89 रूसी सैनिक मारे गए थे। रूस के इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे, यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामटोरस्क के मेयर ने कहा कि उनके शहर को निशाना बनाया गया था, लेकिन कोई मारा नहीं गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *