म्यांमार में भूकंप से दो लोगों की मौत

यांगून, 08 जून/ म्यांमार के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को आए भूकंप से दो लोगों की मौत हो गयी और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। एक स्थानीय बचाव संगठन ने यह जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4़8 मापी गई है। उन्होंने कहा कि भूकंप से मौबिन में एक ध्यान केन्द्र की छत गिर जाने से एक बौद्ध नन और एक महिला की मृत्यु हो गई। केन्द्र में मौजूद एक अन्य महिला को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों को मौबिन अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण शहर की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। म्यांमार के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान
विभाग के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी म्यांमार के अय्यरवाडी क्षेत्र में भूकंप का केंद्र न्यंगडन के दक्षिण और दक्षिण पूर्व में
लगभग 5 मील की दूरी पर था तथा 16.98 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.67 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *