बलात्कार पीड़िता पर विवादित टिप्पणी के बाद पार्टनर से अलग हुई इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी

 

रोम। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ ब्रेकअप कर लिया है। उन्होंने यह फैसला एंड्रिया के बलात्कार पीड़िता पर दिए विवादित बयान के बाद लिया है। मेलोनी और एंड्रिया लगभग एक दशक से साथ थे। दोनों की एक बेटी भी है। उन्होंने एंड्रिया से अलग होने की जानकारी शुक्रवार को दी।

मेलोनी ने सोशल मीडया पर पोस्ट कर कहा कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। एंड्रिया के साथ उनका रिश्ता कुछ समय पहले खत्म हो गया था। मेलोनी यह जानकारी तब दी जब एंड्रिया ने ऑन एयर शो पर बलात्कार पीड़िता पर सवाल उठाए थे।

स्टार पत्रकार हैं एंड्रिया जियाम्ब्रुनी

एंड्रिया जियाम्ब्रुनी इटली के स्टार पत्रकार हैं। उन्होंने एक प्रोग्राम में रेप पीड़िता पर ही सवाल उठा दिए थे। उन्होंने बलात्कार पीड़िता से कहा था कि डांस करते समय आपको नशे में होने का अधिकार है। फिर भी आप अगर नशे से बचते हैं, तो आप कई और चीजों से भी बच सकते हैँ। उसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। इटली के विपक्षी दलों ने इस बहाने पीएम मेलोनी को भी घेरने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *