तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी(Agency)
ईरान ने इजराइल के दक्षिणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला कर दिया। हमले के बाद भीषण आग लग गई ।
इससे जहरीले रसायनों के रिसाव की आशंका बढ़ गई। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
जहां एक तरफ केमिकल हमले से मानवीय संकट गहराता दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत जैसे देशों के लिए ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखना भी इस जंग का अहम पहलू बन गया है। 
🏭 इंडस्ट्रियल हब बना खतरे का केंद्र
बीयरशेवा के पास स्थित नियोत होवाव इंडस्ट्रियल जोन, जहां 30 से ज्यादा केमिकल यूनिट्स हैं, अब हाई-रिस्क जोन बन गया है।
काले धुएं के गुबार और लगातार फैलती आग ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।
🇮🇳 भारत के लिए राहत: LPG सप्लाई सुरक्षित
तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है।
भारतीय नौसेना की सुरक्षा में 94 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर दो टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं।
ये जहाज जल्द मुंबई पहुंच सकते हैं।
जिससे गैस सप्लाई पर संकट फिलहाल टलता दिख रहा है।
⚔️ अमेरिका-ईरान टकराव की आहट तेज

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन बढ़ाने का आदेश दिया है, ताकि उत्तरी सीमा की सुरक्षा मजबूत की जा सके।