एलन मस्क ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई

एलन मस्क ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद विदेशों से नरेंद्र मोदी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक्स हैंडल पर एनडीए की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई। मैं अपनी कंपनियों द्वारा भारत में काम करने की उम्मीद करता हूं।

एलन मस्क अप्रैल महीने में भारत आने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना दौरा कैंसिल कर दिया। तब एलन ने कहा था कि टेस्ला के कई कामों के कारण भारत आने की योजना रद्द करनी पड़ा, लेकिन मैं इस साल के आखिरी तक भारत आऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *