एथेंस में भूकंप के झटके, 5.5 रही तीव्रता, सुनामी की आशंका,अलर्ट जारी

एथेंस
 भारत के साथ ही नेपाल और पाकिस्तान में में एक के बाद एक महसूस किए जा रहे है। इस बीच ताजा खबर ग्रीस से है। यहां 5.5 तीव्रता का तगड़ा भूकंप आया है। सुनामी अलर्ट जारी किया गया है और समुद्र किनारे रहने वाले हजारों लोगों ऊपरी स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। भूकंप का केंद्र क्रेते में रहा। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 1.25 बजे ग्रीस में साइटिया के उत्तर-पूर्व में 60 किमी (37 मील) की दूरी पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर नीचे था। अच्छी खबर यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि भूकंप उत्तरी अफ्रीका तक महसूस किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि भूकंप के तुरंत बाद क्रेते में लोग सड़कों पर उतर आए। सूचनाओं की बाढ़ और आदान-प्रदान के कारण मोबाइल नेटवर्क भी जाम हो गया।

See also  अपरधियों को भी सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार का हक - बॉम्बे हाईकोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *