

शिवराज स्वयं भी मानते हैं कि कोरोना महामारी उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। अब इसे पुराना अनुभव कहें या मुख्यमंत्री का धैर्य व संयम कि उन्होंने कोविड काल की सभी चुनौतियों का बेहद सूझबूझ से सामना किया और इस प्रदेश को एक बड़े संकट से उबारा। यही नही, आर्थिक विकास की गति को भी उन्होंने कम नहीं होने दिया।
