महाशिवरात्रि के दिन 5 खास उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

महाशिवरात्रि के दिन 5 खास उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत

रुद्राभिषेक:

 

महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करवाना बहुत शुभ होता है, इसे किसी ब्राह्मण द्वारा करवाएं। इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके मंत्रों का वर्णन यजुर्वेद में मिलता है। इन मंत्रों द्वारा भगवान शिव का अभिषेक पद्धति द्वारा करें, फल जरुर मिलेगा।

शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत:

 

महाशिवरात्रि के दिन शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना बहुत फलदायक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार अगर किसी भी देवता की उपासना अगर 1000 नामों से की जाए, तो उनकी कृपा बरसने लगती है और शिव सहस्त्रनाम में भगवान शंकर के 1000 नाम हैं। इसलिए इस दिन शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करना अच्छा माना जाता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

 

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर के प्रिय महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला पर 5 या 11 बार माला का जाप करना चाहिए।

मंत्र- ‘ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ’.

 

इस मंत्र का काफी अधिक महत्व माना जाता है। महामृत्युंजय मंत्र के प्रभाव से पुरातन काल में शुक्राचार्य ने मरे हुए दैत्यों को पुनर्जीवित किया था। इस बात से इस मंत्र की शक्ति का पता चलता है।

 

शिव तांडव स्त्रोत पाठ:

शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करके ही रावण ने भगवान शंकर को प्रसन्न किया था। महाशिवरात्रि के दिन शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे चमत्कारी उपाय माना जाता है।

शिव जी को अर्पित करें नाग नागिन का जोड़ा:

 

अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्फ दोष है तो उन लोगों को महाशिवरात्रि के दिन चांदी के नाग नागिन का जोड़ा भगवान शंकर पर चढ़ाना चाहिए। इससे उनको इस समस्या से निजात मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *