उज्जैन।
आज शुक्रवार, 14 अगस्त का दिन ग्रहों के कई महत्वपूर्ण संयोगों के साथ शुरू हो रहा है।
एक ओर सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं बुध अस्त अवस्था में है।
फलस्वरूप, बातचीत, निर्णय और कागजी कामों में भ्रम या जल्दबाजी की स्थिति बन सकती है।
इसलिए आज का सबसे बड़ा संदेश है-सोच-समझकर बोलें और जरूरी दस्तावेज बिना पढ़े आगे न बढ़ाएं।
दूसरी ओर गुरु की अस्त अवस्था समाप्त हो गई है।
इससे कई राशियों को राहत और सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
चंद्रमा भी केतु से दूर जा रहे हैं।
जिससे बीते दिन का मानसिक भारीपन कम हो सकता है।
करियर, परिवार, धन और रिश्तों में कई लोगों को नई ऊर्जा मिलेगी,लेकिन जल्दबाजी आज नुकसान भी करा सकती है।
ग्रहों का खास संदेश: फायदा भी, सावधानी भी
आज सूर्य के करीब बुध के आने से बुधादित्य योग बन रहा है।
यह योग बुद्धि, कार्यक्षमता और योजनाओं को गति देने वाला माना जाता है।
हालांकि, बुध अस्त होने के कारण संवाद और निर्णय से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी रहेगी।
खासकर नौकरी, व्यापार, निवेश और कागजी काम में जल्दबाजी से बचना बेहतर होगा।
वहीं गुरु के उदय होने से लंबे समय से रुके कुछ कामों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।

मेष: परिवार से मिल सकती है खुशखबरी
मेष राशि वालों को मानसिक राहत महसूस होगी।
संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सकारात्मकता रहेगी।
परिवार से अच्छी खबर मिल सकती है।
धार्मिक गतिविधियों की चर्चा भी संभव है।
हालांकि, दस्तावेजों और महत्वपूर्ण बातचीत में जल्दबाजी न करें।
भाई-बहन के साथ बहस से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
उपाय: चने की दाल का दान करें।
वृषभ: धन के फैसले सोच-समझकर लें
आज घर-परिवार का माहौल पहले से हल्का रह सकता है।
दोस्तों का साथ मिलेगा और बातचीत से सुकून महसूस होगा।
हालांकि, आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कर सकती है।
कोई बड़ा निवेश या खर्च करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। आराम के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 10
उपाय: “ॐ गुं गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें।
