रवि पुष्य योग में ये एक चीज घर लाने से बढ़ेगा धन

रवि पुष्य योग में ये एक चीज घर लाने से बढ़ेगा धन

पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। कहा जाता है कि पुष्य योग के दौरान शादी-विवाह को छोड़कर सभी शुभ कार्य करना उन्नति प्रदान करता है। इस योग में खासकर नया बिजनेस शुरु करने, सोना खरीदने व वाहन, मकान खरीदना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। आपको बता दें फरवरी में रवि पुष्य योग बन रहा है। यह योग 5 फरवरी, 2023 को है। बता दें कि रवि पुष्य योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग को धन बढ़ाने वाला योग माना जाता है। पंचांग के अनुसार, जब रविवार के दिन रवि पुष्य नक्षत्र होता है तो उस दिन रवि पुष्य योग बनता है।

05 फरवरी को रवि पुष्य योग सुबह 07 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक है। इस समयावधि में सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना है। रवि पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योग सफलता में वृद्धि करते हैं। बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग कार्यों की सिद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

रवि पुष्य योग में सोना, चांदी के आभूषण, वाहन, प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी शुभ होती है। इस योग में खरीदारी से उन्नति होती है। यह धन को बढ़ाने वाला होता है, रवि पुष्य योग में बिजनेस की शुरुआत करना भी शुभफलदायी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *