मकर संक्रांति पर भूलकर न करें ये काम, जानें कब है शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश के साथ ही उत्तरायण होना शुरू होंगे। इस दिन से मांगलिक व शुभ कार्यों की शुरुआत भी होती है।

सनातन धर्म में मकर संक्रांति Makar Sankranti का विशेष महत्व है। देशभर में इस बार यह पर्व रविवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर उल्लास का वातावरण है। शनिवार व रविवार के दो दिवसीय अवकाश ने इसे दूना कर दिया है।

मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि (The Sun entering Capricorn on Makar Sankranti)में प्रवेश के साथ ही उत्तरायण होना शुरू होंगे। इस दिन से मांगलिक व शुभ कार्यों की शुरुआत भी होती है। इस दिन दान.दक्षिणा व तिल से बनी वस्तुएं देने व पवित्र नदियों में स्नान bathing in holy rivers का भी विशेष महत्व है।

पुण्यकाल में स्नान-दान का महत्व,शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी को रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगी लेकिन इसका पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा। वहीं समापन शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा।

वहीं महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। उदया तिथि Udaya Tithi के अनुसार, पुण्यकाल और महापुण्य काल में स्नान.दान करना शुभ होता है।

इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त इस दिन दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक होगा ।

यह भी पढ़ें : गौ माता का सपने में दिखना है इन बातों का संकेत ..Click

मकर संक्रांति के दिन भूलकर न करें ये काम

1.तामसिक भोजन न करें

मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए । मकर संक्रांति के दिन प्याज लहसुन से दूर रहना चाहिए। मांस का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
2. गलत वाणी का प्रयोग न करें
इस दिन किसी के लिए गलत वाणी का प्रयोग नहीं करना चाहिए और ना किसी पर गुस्सा करना चाहिए। किसी के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए।

3. पेड़ों का कटाई न करें
पेड़ों की कटाई करना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन तुलसी भी नहीं तोड़नी चाहिए।


4. नशे का सेवन न करें

मकर संक्रांति के दिन आप किसी भी तरह का नशा ना करें । शराब,सिगरेट,गुटखा आदि जैसे सेवन से आपको बचना चाहिए। साथ ही इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
5.बिना नहाए न करें भोजन
इस दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए । मान्यता है कि इस दिन किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए।
6. किसी को खाली हाथ न लौटाएं
अगर कोई भी आपके घर पर भिखारी, साधु या बुजुर्ग आए तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए ।

यह भी पढ़ें : गुरुवार को करें श्री विष्णु चालीसा का पाठ तो होंगे ये लाभ..Click

बचें सर्द मौसम से


बीते दो तीन दिनों के दौरान जिले में भले ही सर्दी से राहत मिली,लेकिन मकर संक्रांति यानी रविवार 15 जनवरी से बुधवार 18 जनवरी तक रात व दिन के तापमान में गिरावट आने व सर्द हवाएं चलने के संकेत हैं। ऐसे में पर्व मनाने के साथ ही सर्दी से बचाव भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : गौ माता का सपने में दिखना है इन बातों का संकेत ..Click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *