गीता महोत्सव के अवसर पर देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

गीता महोत्सव के अवसर पर देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गीता महोत्‍सव के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस पावन पर्व को भारतीय संस्‍कृति, आध्‍यात्‍म और परंपरा का मार्गदर्शन करने वाले ग्रंथ की जयंती के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण को याद किया और उम्मीद जताई कि भगवद् गीता सभी को कर्मयोग का मार्ग दिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *