आज के राशिफल मे कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी सही

आज के राशिफल मे कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी सही

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। बता दें कि रात 9 बजकर 42 मिनट तक तृतीया तिथि है। उसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्रमा शाम 6 बजकर 37 मिनट तक कन्या राशि में रहेगा और उसके बाज तुला राशि में संचार करेगा। इसके साथ ही शनि और सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है। जानिए के. ए. दुबे पद्मेश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

मेष

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की उलझन व तनाव मिल सकता है।

वृषभ

भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कर्क

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक

रिश्तों में निकटता आएगी। सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु

शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ

चली आ रही परेशानी का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *