बाबा बर्फानी की पहली झलक: सात फीट के शिवलिंग ने लिया आकार,अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से

श्रीनगर।
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की पहली झलक सामने आ गई है। अमरनाथ गुफा में बर्फ से बना करीब 6 से 7 फीट ऊंचा शिवलिंग आकार ले चुका है। सुरक्षा में तैनात BSF जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक पहलगाम मार्ग से शुरू होगी। 57 दिन चलने वाली यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। अब तक 3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

बर्फ के बीच रास्ते तैयार करने में जुटा BRO

यात्रा मार्ग पर कई जगह अभी भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। सीमा सड़क संगठन (BRO) दोनों मार्गों को बहाल करने और ट्रैक चौड़ा करने में जुटा है। अधिकारियों का दावा है कि 15 जून तक रास्ते पूरी तरह तैयार कर दिए जाएंगे।

इस बार श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

बेस कैंपों में पहली बार टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं। इनमें अटैच्ड वॉशरूम, गर्म-ठंडे पानी और पैंट्री जैसी सुविधाएं होंगी।

संवेदनशील इलाकों में कैंप नहीं लगेंगे

बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने कई संवेदनशील क्षेत्रों को नो-एंट्री जोन घोषित किया है। इस बार जोखिम वाले स्थानों पर कैंप नहीं लगाए जाएंगे।

See also  Solar Eclipse 2026: सावन में लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें क्या शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *