छत्तीसगढ़ से सटे सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 29 मजदूर घायल

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में लगभग 40 मजदूर सवार थे, जिसमें 29 मजदूर (महिला, पुरुष) घायल हुए हैं। लगभग 8-9 मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

सुबह 9 बजे के आस-पास की है घटना
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भोपालपटनम इलाके 3-4 गांव के ग्रामीण (महिला पुरुष) काम की तलाश में पलायन कर मिर्ची तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे। घटना सुबह 9 बजे आस-पास की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *