प्री मानसून की बारिश के साथ ही मानसून आज-कल में बस्तर प्रवेश करेगा

जगदलपुर
बस्तर जिला मुख्यालय से लगे गांवों नगरनार, बकावंड, बस्तर में रविवार की देर शाम प्री मानसून की झमाझम बारिश हुई है। वहीं शहर की बात करें तो रात 08 बजे के बाद शहर में भी बूंदाबांदी हुई। शाम से ही बारिश का माहौल शहर में बनने लगा था, तेज हवाएं भी चली लेकिन बारिश बूंदाबांदी तक ही सीमित रही। प्री मानसून की बारिश के बाद बस्तर के करीब मानसून के पंहुचने और आज-कल में इसके यहां पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून 10 जून को कर्नाटक से आगे बढ़ा है। ऐसे में इसके 14 जून तक बस्तर पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *