राजधानी रायपुर से केवटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आज से अंतागढ़ तक चलेगी

कांकेर
अंतागढ़ तक अब यात्री ट्रेन चलाने के सबंध में रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। रायपुर से कांकेर जिल के केवटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 13 अगस्त से अंतागढ़ तक चलेगी। इसके साथ ही अंतागढ़ के लोगों का दशकों से देखा गया सपना भी पूरा हो जाएगा। केवटी से अंतागढ़ के बीच 17 किमी रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रायल भी पूरा हो चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर से दुर्ग, मरोदा, बालोद, दल्लीराजहरा होते हुए कांकेर जिले के केवटी तक चल रही यात्री ट्रेन को 13 अगस्त से अंतागढ़ तक चलाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल गई है, इसके साथ की अंतागढ़ तक ट्रेन को चलाने की तैयारियां की जा रही है। टिकट फेयर से अन्य सुविधाओं की रूपरेखा बनाई जा रही है। जल्द ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

See also  कवर्धा जिले में ग्रामीण के 14 हजार 126 हितग्राहियों को जारी हुआ राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *