प्रधानमंत्री आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान – रोजगार मेला – का करेंगे शुभारंभ

रायपुर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान – रोजगार मेला – का शुभारंभ करेंगे । समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर में यह आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर में श्रीमती रेणुका सिंह राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, रायपुर में श्री फग्गन सिंह कुलस्ते राज्यमंत्री, इस्पात एवं ग्रामीण विकास तथा नागपुर में श्री रामदास अठावले राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में 600 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर में 288, रायपुर में 241 एवं नागपुर में 92 नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं ।इसके अतिरिक्त केंद्रीय सेवाओं के अन्य विभागों के नवनियुक्त कर्मियों को भी नियुक्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

See also  कई बार गुहार ,नगरीय प्रशासन की लापरवाही पद गठन की प्रक्रिया 20 साल से अटकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *