सुकमा
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान नई सुबह-नई शुरूआत के तहत नक्सलियों के जनताना सरकार अध्यक्ष मुचाकी भीमा उम्र 35 वर्ष निवासी थाना फुलबगड़ी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय नक्सल आॅप्स में द्वितीय कमान अधिकारी दूसरी वाहिनी सीआरपीएफ अनामी शरण एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आॅप्स रजत कुमार नाग के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया है। आत्मसमर्पित नक्सली मुचाकी भीमा थाना फुलबगड़ी एवं थाना गादीरास क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा।