बालगृह माना कैम्प में संगीत संध्या का आयोजन

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बालगृह (बालक) माना कैम्प में शंकरा म्युजिकल ग्रुप रायपुर द्वारा बच्चों को फल वितरण के साथ मनोरंजन हेतु संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तुषार शर्मा ने अपना जन्मदिन इन दिव्यांग बच्चों के बीच मानाया और केक काटा।

बच्चो को नवीन जैन के सौजन्य से खाद्य सामग्री चिप्स, कुरकुरे, वेफर्स का वितरण किया गया। शंकरा म्युजिकल ग्रुप के संचालक माणिक बर्मन एवं अलका श्रीवास्तव एवं सदस्य सचिन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव (दुर्ग), ज्योति पाटिल, प्रणव मिश्रा, सरोज, प्रीति निगम ने अपनी सुरीली स्वर में फिल्मी गीतों से बच्चों एवं उपस्थित सदस्यों का भरपुर मनोरंजन किया।

दिव्यांग बच्चो ने कई गीतों में झूमकर नृत्य भी किये। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम, बालगृह के अधीक्षक जितेन्द्र मिश्रा, रामसिंग नायक, आशीष निगम, भूमिका देवांगन के अतिरिक्त कर्मचारियों ने संगीत संध्या का आनंद लेते हुए सभी कलाकारों का तालिया बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *