सोमवार को सिटी बसों के चलने के प्रथम चरण का महापौर और कलेक्टर करेंगे लोकार्पण

रायपुर

रायपुर नगर निगम द्वारा दो साल से अधिक समय से बन्द पड़े रहे सिटी बसों को शहर के मार्गों पर दौड़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।  65 सिटी बसों में से 30 को पूरी तरह से फीट कर लिया गया है। जिन्हें सोमवार को दोपहर 12 बजे महापौर एजाज ढेबर और कलेक्टर सह रायपुर अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया जाएगा।

निगम के सिटी बस विभाग के कार्यपालन अभियंता बद्री चंद्राकर ने बताया कि कलेक्टर का पदभार ग्रहण करते ही श्री भूरे ने पहली बैठक सिटी बसों को लेकर ही की थी। उन्होंने नागरिक सुविधाओं के मद्देनजर सिटी बसों को जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे। निगमायुक्त मयंक चतुवेर्दी ने भी इस पर विशेष रूप से रुचि लेकर सिटी को जल्द प्रारम्भ करने के कार्य शुरू करवाया। इसके बाद 65 सिटी बसों की रिपेयरिंग, परमिट आदि पर तत्काल कार्य शुरू किया गया। अब उनमें से 30 सिटी बसें सड़कों पर दौड?े के पूरी तरह से तैयार हैं। बाकी बसों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जाएगा।

See also  प्रदेश के महाविद्यालयों रामचरित मानस व श्रीमद्भगवत का भी ज्ञान दिया जायेगा -उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *