बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पूजा करने पहुंचे लक्ष्मण व्यास, रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट ने किया सम्मान

रायपुर

पुष्करणा कुल गौरव जयपुर निवासी श्री लक्षमण व्यास जिन्होंने नव निमार्णाधीन संसद भवन दिल्ली में 9 टन वजन के 21 फीट के राष्ट्रीय प्रतीक के डिजाइन और निर्माण में अहम भूमिका निभाई और पूरे भारत वर्ष के 50 मूर्तिकला विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व किया, वे शुक्रवार श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने आए। इस अवसर पर श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट और समाज के सदस्यों ने उनका सम्मान किया।

मुख्य ट्रस्टी श्री चंद्रप्रकाश व्यास ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज की प्रतिभाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री चंद्रप्रकाश व्यास ने लक्ष्मण व्यास से समाज के युवाओं और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने का आग्रह किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण कुमार पुरोहित जी ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि आज एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा हमारे बीच है। प्रबंधक ट्रस्टी श्रीमती नीलम वोहरा ने श्री लक्ष्मण व्यास जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आगमन से हमारे समाज की प्रतिभाओं का उत्साह बढेगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के सभी सदस्यों सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री मदन गोपाल जी पुरोहित, श्री यतीश बिस्सा, डॉ रूपल पुरोहित,  श्री संजय पुरोहित, श्री शुभम व्यास, श्री मति अंजू व्यास, श्रीमती ममता व्यास, कु शिवानी व्यास, कु अदिति व्यास, चि आद्यान्त राज व्यास उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *