किसानों ने किया 8 लाख 74 हजार 914 क्विंटल प्रमाणित बीज का उठाव

रायपुर
राज्य में चालू खरीफ सीजन में शासन के विभिन्न संस्थान एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणित बीज वितरित किए जाने की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है। जिसके तहत किसानों को अब तक विभिन्न खरीफ फसलों के 8,74,914 क्विंटल प्रमाणित बीज का उठाव किया गया है। चालू खरीफ सीजन में बीज वितरण की यह मात्रा चालू खरीफ सीजन में बीज वितरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 10 लाख 5 हजार क्विंटल की तुलना में 87 प्रतिशत है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी संस्थाओं सहित निजी क्षेत्रों में अब तक कुल 8 लाख 93 हजार 682 क्विंटल प्रमाणित बीज का भण्डारण किया गया है, जोकि लक्ष्य का 89 प्रतिशत है। भण्डारित प्रमाणित बीजों में 8,33,170 क्विंटल धान, 27,333 क्विंटल मक्का, 4708 क्विंटल अरहर, 14,836 क्विंटल सोयाबीन तथा 13,635 क्विंटल अन्य फसलों के बीज शामिल हैं। किसानों द्वारा अब तक 8,14,801 क्विंटल धान, 27,333 क्विंटल मक्का, 4587 क्विंटल अरहर, 14,836 क्विंटल सोयाबीन तथा 13,357 क्विंटल अन्य खरीफ फसलों के बीज का उठाव कर लिया गया है।

See also  सल्फीपदर बहुद्देशीय सहकारी समिति के कार्य देख अभिभूत हुईं राज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *