इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 26 जून को दो पालियों में होगी

रायपुर
संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2022  26 जून रविवार को होगी। प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जे आर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कालीबाड़ी चौक रायपुर मे संचालित की जायेगी। इस केन्द्र में 35 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है। परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शर्मा को सहायक को-आॅर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *