CM हाउस पहुंच मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर
स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्‍मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टेलीफ़ोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री निवास में आज ओपन हाउस – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर आज मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

See also  अर्दन डैम भोथी से क्षेत्र के बैगा परिवारों और कृषकों का संवर रहा जीवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *