रायपुर
भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों का प्रभार बदल गया है। भुवनेश यादव को एमडी मंडी बोर्ड और बीज निगम के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। शेष प्रभार यथावत रहेगा। समीर विश्नोई को एमडी मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुश्री किरण कौशल को महानिरीक्षक,पंजीयन व मुद्रांक के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।