रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ

धार
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अवनीन्द्र कुमार सिंह ने जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री कमल दुबे तथा न्यायालयीन तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा एवं न्यायालयीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश चौधरी के साथ रक्तदान वाहन का फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।  

सचिव / जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष ने बताया कि जिला भोज चिकित्सालय धार के सहयोग से आज रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदाता उपस्थित रहे। साथ ही लोगों ने कोविशिल्ड / कोवैक्सीन का बुस्टर डोज भी लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओ ने स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं के साथ-साथ डॉक्टर व समाजसेवीयो का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *