आशीष ने अपना जन्मदिन कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में मनाया

रायपुर

समाज सेवा के माध्यम से अपना 36 वा जन्मदिन मनाने के लिए आशीष निगम ने परिवार के साथ सादगी से कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में निवासरत बुजुगों के बीच पहुँच कर , भारतीय संस्कृति से गायत्री यज्ञ करवाने के पश्चात बुजुर्गों को फल , मिष्ठान वितरण किया एवं भोजन करवाया गया। साथ ही वृद्धाश्रम में आर्थिक सहायता के लिए 5001 रुपये का चेक वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम को प्रदान किया। इस अवसर पर आशीष के साथ उनके पिता कृष्ण कुमार निगम माता डॉ शैलजा निगम के साथ परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *