5 बैगा आदिवासियों की मौत पर सियासत

5 बैगा आदिवासियों की मौत पर सियासत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पिछले 7 दिनों में 5 बैगा आदिवासियों की मौत के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पहाड़ों में रहने वाली बैगा जनजाति के बस्तियों में डायरिया फैला हुआ है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव सोनवाही जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बघेल ने सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

इस दौरान भूपेश बघेल ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम सोनवाही में 5 बैगा-आदिवासियों की उल्टी-दस्त से मौत को जिला प्रशासन छुपाने की कोशिश कर रहा है। सोनवाही गांव में उल्टी-दस्त से मौत होने के बाद स्वास्थ्य कैप लगाया और करीब 100 लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को मलेरिया पॉजिटिव (CG Politics) पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के घर में ही आज मच्छरदानी वितरण किए, जबकि सोनवाही गांव के सभी घरों में मच्छरदानी वितरण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *