twitter ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन 29 नवंबर से फिर शुरू,एलन मस्क ने किया ऐलान

सानफ्रांसिस्को

 

 दुनिया के जाने-माने रईस एलन मस्क ने  कहा कि twitter  ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन सेवा 29 नवंबर को फिर से शुरू की जाएगी। मस्क ने ट्वीट किया, "ब्लू वेरिफाइड को 29 नवंबर तक फिर से लॉन्च किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह एकदम रॉक सॉलिड है।"

आपको बता दें कि twitter  के मालिक एलन मस्क ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को जल्द ही शुरू करने की बात कही थी। दरअसल, कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल और इसके बाद इन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए। नतीजतन ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए थे।

इससे पहले अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा था कि भारत तथा कई अन्य देशों में ट्विटर ‘‘बहुत धीमा’’ है। ट्विटर के नए मालिक मस्क ने ट्वीट किया, ‘‘भारत, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों में ट्विटर बहुत धीमा है। यह सच्चाई है न कि कोई ‘दावा।’ होमलाइन पर ट्वीट को रिफ्रेश करने में 10 से 15 सेकंड लगना आम है। कई बार यह काम ही नहीं करता है खासतौर से एंड्रॉयड फोन पर। एकमात्र सवाल यही है कि बैंडविद/ऐप के कारण कितनी देरी हो रही है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह कई देशों में ट्विटर के बहुत धीमा होने के लिए माफी मांगना चाहेंगे।

See also  देश में शुरू हुई पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *