लगेगा महंगाई का एक और झटका, गैस की कीमतों में 40% की बढ़ोतरी, महंगे हो सकते हैं

नई दिल्ली
महंगाई की एक और मार पड़ सकती है। नेचुरल गैस की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। गैस की कीमतें एक बार फिर से बढ़ी है। ये तीसरा मौका है, जब गैस की कीमतों में लगातार तेजी लौट आई है। अप्रैल 2019 के बाद से गैस की दरों में ये तीसरी बढ़ोतरी है और इसके कारण अब एक बार फिर से सीएनजी और पीएनजी के रेट में बढ़ोतरी का अनुमान है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 1 यूनिट नेचुरल गैस की कीमत 6.1 डॉलर है, जो अब बढ़कर 8.57 डॉलरक हो गई है।

यानी इसमें करीब 700 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। फिर से बढ़े नेचुरल गैस के दाम बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय कीमतोंके कारण नेचुरल गैस की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि नेचुरल गैस का इस्तेमाल उर्वरक बनाने के साथ बिजली पैदा करने के लिए बतौर कच्चा माल इस्तेमाल होता है। वहीं पीएनजी गैस का इस्तेमाल रसोई गैस में होता है। लेकिन प्रकृतिक गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से सीएनजी और पीएनजी के दाम में तेजी आएगी।

पहले से ही 70 फीसदी महंगी हो चुकी गैस की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आने का अनुमान है। यानी सीएनजी और पीएनजी गैस के लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करनी होगी। आपको बता दें कि हर छह महीने पर गैस की कीमतें बढ़ाई जाती है। यानी फिर से एक बार गैस की कीमतें बढ़ चुकी है।
 

See also  चीन सरकार ने ब्रिटेन से अपने छह राजनयिकों को बुलाया वापस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *