उर्फी जावेद एक इंटरनेट सनसनी हैं, जो बोल्ड, कॉन्फिडेंट और काफी स्मार्ट हैं। वह हर दिन इंस्टाग्राम पर कोई न कोई नया पोस्ट शेयर करती हैं और अपने बोल्ड फैशन चॉइस से अपने फॉलोअर्स को सरप्राइज देती हैं। उर्फी अक्सर ऐसे फोटोशूट करवाती हैं, जिनमें उनका बोल्ड लुक सामने आता है। उन्हें उनके चाहनेवालों से खूब तारीफें तो मिलती ही हैं। साथ ही कुछ लोग उन्हें उनके कपड़ों के लिए निशाना भी बनाते हैं। उर्फी को अच्छे-बुरे हर तरह के कॉमेंट्स सुनने पड़ते हैं। उनकी हालिया पोस्ट भी कुछ ऐसी ही है, जिसमें उर्फी लगभग पूरी तरह न्यूड नजर आ रही हैं।
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद उर्फी जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए न्यूड होकर बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उर्फी ने सोमवार को बिना कुछ पहने अपने ब्रेस्ट को एक्सपोज किया। उन्होंने अपने ब्रेस्ट को अपने हाथों से ढक दिया और अपने शरीर पर ज़िग-ज़ैग डिज़ाइन बनाने के लिए हरे रंग की रस्सी का इस्तेमाल किया। बिग बॉस ओटीटी फेम ने उस ऑल न्यूड लुक को देने के लिए न्यूड कलर का ब्रीफ पहना था। इंस्टाग्राम पर उर्फी ने लाल गुलाब के साथ एक खूबसूरत हेयरडू बिग मस्ती के साथ यह बोल्ड वीडियो शेयर किया है।
उर्फी इसमें अपने ग्लैम-अप लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्लॉसी लिप-टिंट और विंग आईलाइनर लगाया हुआ है। भरी हुई भौंहों और काजल लगी आंखों के साथ वह फोटोशूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को देने के लिए उर्फी जावेद ने ट्रेडिशनल ब्राइडल नेकलेस और नोज रिंग पहनी है।
कमेंट सेक्शन से उर्फी को मिले-जुले रिएक्शन्स मिले। एक फैन ने उनकी कोशिशों की सराहना की और उन्हें 'निर्दोष' कहा। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज तक सबसे खूबसूरत और प्यारी।’ कुछ लोगों ने उर्फी को उनके फिगर को छिपाने के लिए रस्सी पहनने के लिए ट्रोल किया। उर्फी ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन ‘1 में एक कंटेस्टेंट थीं और ‘मेरी दुर्गा’ और ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ जैसे सीरियल्स में भी वो दिखाई दीं।












