फैंस को रास नहीं आ रहा ‘पठान’ में शाहरुख का लुक

शाहरुख खान ने फिल्मी दुनिया में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस के साथ पहली बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बातचीत की। साथ ही अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर भी जारी किया, जिसमें शाहरुख खान अपने हाथ में एक गन लिए खड़े नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर से साफ है कि शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस पोस्टर पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अमर उजाला की तरफ से भी मोशन पोस्टर पर फैंस की राय जानने के लिए एक सवाल किया गया। दरअसल, 'पठान' का मोशन पोस्टर रिलीज होने के बाद 'अमर उजाला' ने एक पोल का आयोजन किया, जिसमें लोगों से मोशन पोस्टर के बारे में सवाल पूछा गया था। सवाल था- फिल्म पठान के मोशन पोस्टर में शाहरुख खान का लुक आपको कैसा लगा? इसके जवाब में अच्छा, निराशाजनक और ठीक तीन आॅप्शन दिए गए थे, जिस पर फैंस ने बेहद ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया है। इस पोल के मुताबिक, फिल्म का पोस्टर सिर्फ 39.91 प्रतिशत लोगों को अच्छा लगा है। वहीं, निराशाजनक लोगों का प्रतिशत 46.64 है। इसके अलावा, 15.45 प्रतिशत लोगों को मोशन पोस्टर ठीक लगा है। इस पोल से साफ है कि फैंस को 'पठान' में शाहरुख खान का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *