“ANIMAL” फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट ने Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात

 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ आज यानी शुक्रवार 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बीते दिन फिल्म मेकर्स ने मुंबई में ‘एनिमल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस खास इवेंट में फिल्म की कास्ट रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने रणबीर को लेकर स्पेशल बातें कही। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। ‘एनिमल’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का खूंखार अवतार देखने को मिला है।

 

स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

अब फिल्म रिलीज हो चुकी है। ‘एनिमल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। वहीं, रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर ने अपने-अपने रिव्यू दिए। थिएटर से बाहर आने के बाद पैपराजी ने आलिया भट्ट से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि एक्ट्रेस को ‘एनिमल’ फिल्म कैसी लगी, तो इस पर रिएक्ट करते हुए आलिया ने बड़ी सी स्माइल दी। इसके बाद आलिया ने कहा बहुत बढ़िया, खतरनाक। वहीं, नीतू कपूर ने भी एनिमल का रिव्यू देते हुए खुशी-खुशी रिएक्ट किया।

स्टाइलिश लुक में नजर आईं आलिया

इस दौरान आलिया भट्ट का लुक काफी शानदार था। आलिया ने ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग पर ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर पहना था। इतना ही नहीं, आलिया की टी-शर्ट पर एनिमल से जुड़ा रणबीर का चित्र भी बना हुआ था। बता दें कि एनिमल फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। दोनों पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देंगे। ‘एनिमल’ फिल्म विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *