अलीबाबा: दास्तां-ए-काबुल शो से शीजान की छुट्टी तय!ऑफ एयर होगा शो

मुंबई

वो चली गई…इस दुनिया से दूर. वो झेल नहीं पाई उन तनाव को जो उसके दिल-दिमाग पर हावी हो रहे थे. तुनिशा शर्मा की मौत से उनके करीबियों को गहरा सदमा लगा है. तुनिशा की अंतिम विदाई भी हो चुकी हैं. अब हर कोई इसी कोशिश में है कि कैसे ना कैसे कर अपनी जिंदगी को वापस पटरी पर लाया जाए. लेकिन इस इमोशनल डैमेज के अलावा और कुछ भी है, जो बेपटरी हो गई है. वो है, अलीबाबा: दास्तां-ए-काबुल सीरियल का ट्रैक.

हाई बजट सीरियल ऑफ ट्रैक
तुनिशा और शीजान सीरियल के लीड कैरेक्टर्स थे. तुनिशा हमेशा के लिए इस दुनिया से दूर जा चुकी हैं, वहीं उन्हें मौत के लिए उकसाने के जुर्म में शीजान सलाखों के पीछे हैं. ऐसे में सीरियल का हाल खस्ताहाल होना लाजिम था. कई दिनों से ये सवाल सबके मन में चल रहा था कि अब क्या होगा. सीरियल कैसे आगे बढ़ेगा. अलीबाबा टेलीविजन के सबसे बड़े बजट वाले सीरियल के दावे के साथ लॉन्च हुआ था. शो को पसंद भी किया जाने लगा था. लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ बदल दिया. शो में शीजान अलीबाबा और तुनिशा शहजादी के किरदार में काम कर रहे थे.

ऑफ एयर होगा शो
जल्दबाजी में कैरेक्टर्स को रिप्लेस करना मुमकिन नहीं होता. अब खबरें आ रही हैं कि सिचुएशन को देखते हुए मेकर्स ने अब फैसला लिया है कि अलीबाबा के चैप्टर वन को अब ऑफ एयर कर दिया जाएगा. अलीबाबा के कुछ एपिसोड्स के शूट को बैंक किया गया था, जिनसे फिलहाल काम चलाया जाएगा. मेकर्स ने कहा कि अब तक जितने एपिसोड शूट किए गए थे, उन्हें ऑन एयर किया जाएगा, उसके बाद शो को ऑफ कर देंगे. कुछ समय के ब्रेक के बाद अलीबाबा के चैप्टर 2 को वापस लाया जाएगा. जिसमें आपको नए चेहरे देखने को मिलेंगे. नए लीड कैरेक्टर्स के साथ सीरियल को फिर से लॉन्च किया जाएगा.

See also  FIFA WC 2022: इस बार होगा सबसे मंहगा फीफा विश्व कप, 12 साल में खर्च हुए 17 लाख करोड़ रुपये

सेट पर था दहशत का माहौल

तुनिशा शर्मा ने अलीबाबा के सेट पर बने मेकअप रूम में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. खबर आई थी कि इस हादसे से लोग सहम गए थे. सेट पर दहशत का माहौल बन गया था. हर कोई सेट पर अचानक हुई मौत से सदमे में चल रहा था. तुनिशा ने जिस मेकअप रूम में फांसी लगाई थी, वो शीजान खान का ही था. पुलिस में मामला दर्ज होते ही शीजान को गिरफ्तार भी कर लिया गया. लीड कैरेक्टर्स के साथ हुई इस अनहोनी ने मेकर्स को ये फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *